मनुष्य प्रकृति से उत्पन्न एक प्राकृतिक जीव है ! प्रकृति ने इस मनुष्य की रक्षा लाखों वर्ष तक की है ! तभी आज हम इस पृथ्वी पर मौजूद हैं !
किंतु बाजारवाद के चलते अब हमने स्वयं को प्रकृति से अलग करने के सभी कार्य आरंभ कर दिए हैं और उसका परिणाम है कि प्रकृति जिसने हमें लाखों साल तक पाल है और यह आज भी यह हमारी रक्षा करना चाहती है किन्तु हम बाजारवाद के प्रभाव में उस प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं !
और इतना दूर हो गए कि हम प्रकृति के साथ रहना ही भूल गए ! जिससे मानव प्रजाति के विलुप्त होने का खतरा नित्य बढ़ता जा रहा है !
इसी को देखते हुए आज इस बात की बहुत आवश्यकता है कि हम प्रकृति के साथ पुनः सामंजस स्थापित कर अपने को प्रकृति के साथ रखने का अभ्यास करें ! अन्यथा बाजारवाद के प्रभाव में मनुष्य प्रजाति बहुत जल्द ही विलुप्त हो जाएगी !
इसी को देखते हुए आज शैव ग्राम की स्थापना का निर्णय मेरे द्वारा लिया गया है ! जिसमें मनुष्य पूरी तरह से प्रकृति के साथ सामंजस्य से स्थापित करते हुए पुन: प्रकृति के सानिध्य में रहने के प्रशिक्षण का लाभ उठा सके ! जिससे मानव जाति का कल्याण हो !!
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553
और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये
