पारिवारिक सदस्यता का रहस्य

मैं राहुल दुवेदी गुरु देव से गत 7 वर्षों से जुड़ा हूँ ! वैसे तो मैं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूँ ! लेकिन वर्तमान समय में गुरुदेव के निर्देश पर मैं गहन शैव साधना कर रहा हूं !

गत 7 वर्षों में मैंने पाया कि गुरु देव ने जब जब जो कुछ कहा वह सब कुछ इस संसार में वैसा ही घटित हुआ जैसा गुरुदेव बतलाते हैं !

मेरे कई बुजुर्ग मित्र का भी यही अनुभव है कि उनसे गत 35 वर्षों में गुरुदेव के माध्यम से भविष्य में होने वाली जिन घटनाओं का जिक्र गुरुदेव द्वारा किया जाता रहा था, वह सभी घटना अपने अपने समय से घटती होती रही हैं !

कल जो गुरु देव ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन ज्ञान पीठ संस्थान की कार्यकारिणी द्वारा पारिवारिक सदस्यता अभियान दिये जाने का जिक्र किया, तब मुझे याद आया कि यह जिक्र गुरुदेव द्वारा लगभग 6 वर्ष पूर्व संस्थान की एक बैठक में किया गया था !

उस बैठक में गुरुदेव ने यह भी बतलाया था कि भगवान शिव के निर्देश पर इस पृथ्वी पर 63 महामानव जीव के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं ! जिनके वास्तविक स्वरूप को समाज तृतीय विश्व युद्ध के पहले कभी नहीं जान पायेंगे !

तृतीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण में जब पूरी दुनिया की आबादी मात्र 68 करोड़ बचेगी और अमेरिका, यूरोप, चीन, रूस जैसे महान शक्तिशाली देश भी खंड-खंड में बांटकर अपनी पहचान मिटा चुके होंगे !

तब काल के क्रोध को शांत करने के लिए स्वयं महाकाल भगवान शिव इस पृथ्वी पर अपने 11 गणों के साथ पिंड रूप धारण करेंगे ! जिनके दर्शन करने के लिए सात चिरंजीवी स्वयं चलकर कैलाश मानसरोवर आएंगे !

उसके बाद कुछ समय के लिए संग्रीला घाटी भी प्रत्यक्ष रूप में प्रकट होगी और संग्रीला घाटी के संत भी महाकाल की कृपा प्राप्त करने के लिए स्वयं सूक्ष्म और प्रत्यक्ष रूप में कैलाश मानसरोवर महाकाल के दर्शन करने जाएंगे !

इसके बाद इस पृथ्वी पर 1000 वर्ष के लिए सभी तरह के युद्ध समाप्त हो जाएंगे ! सभी धर्म को मानने वाले नष्ट हो जायेंगे बस सिर्फ ईश्वर और प्रकृति को मानने वाले ही बचेंगे !

मानवता नये सिरे से पुन: अपने विकास के कार्य में लग जाएगी और यह क्रम पृथ्वी पर हजारों बार पहले भी हो चुका है !

गुरुदेव ने उस समय यह भी कहा था कि इस महापरिवर्तन के समय में वह स्वयं मात्र 100 परिवारों की जिम्मेदारी लेंगे !

जो भविष्य में भगवान शिव के बतलाये हुए सिद्धांतों पर चलकर स्वयं अपनी रक्षा करेंगे !

मुझे लगता है कि वह समय निकट आ रहा है, इसलिए गुरुदेव 100 परिवारों की जिम्मेदारी लेने की अप्रत्यक्ष घोषणा कर रहे हैं !

किंतु गुरुदेव की कृपा किसे प्राप्त होती है यह भविष्य ही बतलायेगा !!

राहुल दुवेदी

गुरु देव की चरणों में

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *