पारिवारिक सदस्यता का महत्व

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन ज्ञान पीठ संस्थान की कार्यकारिणी ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, कि सनातन ज्ञान पीठ अब अपने विशेष सदस्यों को पारिवारिक सदस्यता प्रदान करेंगी !

इस पारिवारिक सदस्यता में उन्हीं व्यक्तियों को सदस्यता दी जाएगी, जो सनातन ज्ञान पीठ से सिद्धांत और साधना रूप से जुड़े हुए हैं !

इस पारिवारिक सदस्यता को लेने वाले व्यक्तियों को भविष्य में निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे !

1. गुरु जी के वक्तव्य श्रृंखला पूर्ण होने के उपरांत, जब गुरु जी अपने विशेष साधना हेतु एकांतवास करेंगे, तब उस दौरान गुरु जी से मात्र वही परिवार मिल सकेंगे, जिन्हें ने संस्थान की पारिवारिक सदस्यता ले रखी है !

2. निकट भविष्य में सनातन ज्ञान पीठ द्वारा स्थापित शैव ग्राम में मात्र पारिवारिक सदस्यता प्राप्त व्यक्ति ही शैव साधनायें कर सकेंगे !

 3. जो व्यक्ति सनातन ज्ञान पीठ के शैव ग्राम में गुरु जी के सानिध्य और मार्गदर्शन में आजीवन स्थाई रूप से निवास करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए भी पारिवारिक सदस्यता अनिवार्य होगी !

इस पारिवारिक सदस्यता में सदस्य की पत्नी, अविवाहित बच्चे तथा पति पत्नी दोनों के माता पिता शामिल होंगे !

और अधिक जानकारी के लिये संस्थान के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं !

शुभ सूचना : संस्थान के स्थाई सदस्यों को विशेष लाभ और प्राथमिकता प्रदान की जायेगी ! 

विशेष : यह पारिवारिक सदस्यता सर्व सुलभ नहीं है ! यह आपके प्रस्ताव के उपरांत मात्र गुरु जी की स्वीकृति पर प्रदान की जायेगी ! इस विषय पर हर तरह का अंतिम निर्णय मात्र गुरु जी का ही होगा !

सचिव

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *