ब्राह्मणों की तरह संकल्पवान होना भी कठिन है  : Yogesh Mishra

 ब्राह्मणों से नफरत करने वाले कुछ अज्ञानी लोग अपने अंदर तो प्रतिभा और क्षमता का विकास नहीं कर पाते हैं किंतु ब्राह्मणों की संकल्प शक्ति से नफरत जरूर करते हैं !

 ब्राह्मण कितना संकल्पवान होता है, इसके कई साक्षात उदाहरण आपको समाज में दिखाई दे जाते हैं जैसे कि पटना के गोलघर के पास स्थित मां अखंडवासिनी मंदिर में सुबह के 5.30 बजते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगनी शुरू हो जाती है ! इस मंदिर की खासियत है कि यहां पिछले 108 साल से लगातार ‘अखंड ज्‍योति’ जल रही है !

साल 1914 में असम के प्रसिद्ध कामाख्‍या मंदिर से इस ‘ज्‍योति’ को विश्‍वनाथ तिवारी लाए थे ! उस वक्‍त वह महज नौ साल के थे ! तब से आज तक उन्होंने एक संकल्प के द्वारा रातों दिन चिंता करके इस अखंड ज्योति को जलाए रखा है !

 इसी तरह मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है बीजा नगरी और यहां पर स्थित है ! शक्ति स्वरूपा मां हरसिद्धि का चमत्कारी मंदिर है, यूं तो सालभर अपनी मनोकामनाएं लेकर श्रद्धालु यहां आते हैं, लेकिन नवरात्रि के दौरान तो यहां आस्था का सैलाब ही उमड़ आता है !

इस मंदिर लगभग 2000 वर्षों से अखंड ज्योति प्रज्वलित है जो कि हवा चलने पर नहीं बुझती है ! यह भी यहां के ब्राह्मण  पुजारियों द्वारा ही पोषित की जाती है !

लगभग 500 वर्ष पुराने मध्य प्रदेश के प्राचीन खड़ी बावड़ी हनुमान मंदिर में वीर हनुमान एक चमत्कारी मूर्ति के रूप में विराजमान है.यहाँ मंदिर में भी अखंड ज्योत जल रही है और अखंड रामायण का पाठ हो रहा है ! यहां विराजमान हनुमान की मूर्ति को भक्त चमत्कारी मानते हैं !

यमुनानगर में 100 वर्ष पुराने बाला सुंदरी देवी मंदिर में भी पिछले 62 साल से अखंड ज्योति जल रही है ! जिसकी देख रेख पंडित वासुदेव जी करते हैं !

इसी तरह घाटमपुर में ज्वाला देवी मंदिर में भी 150 वर्षों से अखंड ज्योति जल रही है ! जिसके दर्शन करने भक्त गण दूर दूर से आते हैं !

अंत में वृंदावन में स्थित श्री राधारमण मंदिर की रसोई में अग्नि पिछले 478 सालों से लगातार जल रही है !

इस पूरे मंदिर में करीब पौने पांच सौ वर्ष से माचिस का प्रयोग ही नहीं किया गया है !

यह है ब्राह्मणों का समर्पण और हमारी ऐतिहासिक परंपरा की धरोहर जिसे अभी तक ब्राह्मणों ने ही अपने संकल्प और त्याग से बचा कर रखा है ! यह सामर्थ्य ब्राह्मणों को गाली देने वाले या दूसरे शब्दों में कहें मनु स्मृति को जलाने की इच्छा रखने वाले अन्य किसी व्यक्ति में नहीं दिखाई देता है !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

सनातन शैव ग्राम के नये यूट्यूब चेनल पर सस्क्राइब कर और नये वीडियो देखिये

https://www.youtube.com/channel/UClcLw8iz5AxN9RyI26x9GcQ

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *