बहुतों को यह शिकायत होती है कि बुरा आदमी तेजी से विकास करता है और अच्छा व्यक्ति पूरे जीवन संघर्ष करता रहता है ! किन्तु अब भगवान शिव ने हमारी इस शिकायत को दूर करने का निर्णय ले लिया है !
इस वर्ष 25 मार्च 2024 होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ रहा है ! यह ग्रहण की उपछाया कन्या राशि में लगेगी ! इस दिन चंद्रमा और केतु दोनों ही बुद्ध की कन्या राशि में रहेंगे ! अत: यह वर्ष व्यापार करने वालों के लिये शुभ नहीं होगा !
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार करीब 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण का संयोग बना है ! यह 25 मार्च 2024 सोमवार को चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा !
होली के अवसर सोमवार के दिन चंद्रमा का इस तरह ग्रहण ग्रस्त होना पूरी पृथ्वी पर भयंकर जन असंतोष पैदा करेगा ! पूरी दुनिया में शासन सत्ता के विरुद्ध धरना, प्रदर्शन और जन संघर्ष होंगे !
इस दिन सूर्य, राहु मीन राशि में और शुक्र, मंगल, शनि कुंभ राशि में होंगे ! यह भयंकर प्राकृतिक आपदाओं को दर्शाने वाला वर्ष होगा ! इस वर्ष अत्यधिक गर्मी के कारण पूरे विश्व में जगह आग लगेगी ! समुद्र का पानी भी खौलेगा ! सुनामी और भूकम्प आएगी और बहुत बड़े स्तर पर जन हानि होगी !
वैसे भी आगामी संवत्सर का राजा मंगल है और मंत्री शनि है यह दोनों ही मिलकर शिव के आदेश पर इस संसार में बहुत बड़े स्तर पर शोधन कार्य करते हुए निर्बल को न्याय प्रदान करेंगे !
इस वर्ष 13 दिन के पक्ष का दुर्योग काल भी बन रहा है ! जो शुक्ल पक्ष 8 सितंबर 2024 शनिवार से शुरू हो कर 20 सितंबर 2024 शुक्रवार तक चलेगा ! इसमें शुक्ल पक्ष की दो तिथियों द्वितीया और त्रयोदशी का क्षय हो रहा है !
इसलिए यह भादव मास शुक्ल पक्ष केवल 13 दिनों का होगा ! इसे “विश्व ह्रास” पक्ष कहते हैं ! यह बहुत बड़ा दुर्योग है, हजारों वर्ष बाद आ रहा है।
महाभारत युद्ध के पहले 13 दिन के पक्ष का दुर्योग काल आया था। उस समय बड़ी जनधन हानि हुई थी। घनघोर युद्ध था !
वैसे देश की आजादी से लेकर अभी तक भारत में 15 बार 13 दिन का पक्ष आ चुका है और कई बार इसने परेशानियाँ तो दी हैं, पर अंत में अपने सकारात्मक परिणाम भी दिखलाये हैं !
किंतु इस बार 13 दिन का यह विशेष पक्ष विशेष कष्टकारी होगा ! विश्व में कई बड़े नेताओं के जान को खतरा है ! कई देशों में जन विद्रोह से सत्ता बदलेगी ! मानवता को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ेगा ! सशस्त्र हथियार युद्ध और वायरस तथा तकनीकी वार का भी मनुष्य को सामना करना पड़ेगा !
मात्र वही बचेगा जो भगवान शिव की शरण में होगा ! अगले 7 वर्षों में विश्व से तथाकथित 13 धर्म विलुप्त हो जाएंगे अर्थात इन धर्मों का अनुगमन करने वाला कोई नहीं बचेगा !
आगामी 7 वर्ष दुष्ट व्यक्तियों के लिए दंड का वर्ष होगा ! लोग घरों और आफिसों के अंदर बैठे-बैठे अचानक मारेंगे ! सड़कें व नदियां लाशों से भरी होगी ! उन्हें कोई उठाने वाला भी नहीं होगा !
गलत मार्ग से संचित सम्पत्ति नष्ट होगी ! यश भी नष्ट होगा ! जिसके लिये तुमने पाप किया है, वह ही तुम्हारे आँखों के सामने तुम्हें छोड़ कर चला जायेगा और तुम कुछ नहीं कर पाओगे !
इसलिए अपनी व अपने परिवार की रक्षा करनी है, तो भगवान शिव की शरण में आओ ! वही सबकी रक्षा करेंगे, अन्य कोई नहीं !!
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553
और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये
www.sanatangyanpeeth.in
