किसी भी संत को वैश्विक ख्याति प्राप्त महापुरुष के रूप में स्थापित करने के लिए एक सुनियोजित योजना और रणनीति की आवश्यकता होती है ! जिसे जन सम्पर्क योजना या मार्केटिंग कह सकते हैं !
किसी संत की पहचान केवल कर्मकांड तक सीमित न रखकर, उन्हें मानव चेतना, प्राकृतिक जीवन और भविष्य के धर्म के एक व्यावहारिक विचारक के रूप में प्रस्तुत करना आवश्यक है। उनकी ओर से समाज को नियमित ऐसा संदेश देना चाहिए जो भक्ति और चमत्कारों से जुड़ा हो । जिससे उनके मूल विचार और विशिष्ट छवि का प्रचार प्रसार और निर्माण होता है !
सन्त के विचार अत्यंत सरल भाषा में लिखित पुस्तकों के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना चाहिये । युवा वर्ग के बीच पुस्तकों को लोक प्रिय बनाना चाहिये ! बड़े बड़े पुस्तक विमोचन समारोह तथा कार्यक्रम अलग अलग शहरों में आयोजित करना चाहिये और सामाजिक अभियानों के साथ हजारों पुस्तकों का निःशुल्क वितरण भी करना चाहिये, जिससे उनके संदेश की पहुँच अत्यधिक विस्तृत और सर्वव्यापी हो सके ।
वैश्विक ध्यान आकर्षित करने के लिए एक ऐसे भौतिक आश्रम या केंद्र की आवश्यकता होती है, जहाँ उनके दर्शन को प्रत्यक्ष रूप में जिया जा सके। सन्त की सादगी के प्रदर्शन के लिये मिट्टी, चूने और बाँस से बने पर्यावरण-अनुकूल भवन, सघन वन और शून्य लागत वाली प्राकृतिक जीवनशैली वाले यह केंद्र विश्व भर के जिज्ञासुओं के लिए अनुभव का मुख्य केंद्र बन जाते हैं।
वैश्विक पहुँच के लिए विश्वव्यापी संस्थाओं के साथ जुड़ना एक अत्यंत प्रभावी रणनीति है। जब विभिन्न देशों के नागरिक आश्रम में आते हैं तब जन सामान्य का ध्यान भी आश्रम की तरफ आकर्षित होता है ! लोग इन प्राकृतिक केंद्रों में आकर कार्य करते हैं, ध्यान और भक्ति करते हैं, तो वह अपने देशों में लौटकर स्वतः ही उस दर्शन के वैश्विक संदेशवाहक बन जाते हैं।
किसी भी विचार को चिरस्थायी बनाने के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करना सबसे बड़ा निवेश है। भाग्य परिवर्तन, आत्म-निर्माण और जीवन प्रबंधन जैसे विषयों पर 10 दिवसीय गहन आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने से एक ऐसा निष्ठावान समूह तैयार होता है, जो संत के विचारों को एक व्यवस्थित आंदोलन के रूप में पूरे विश्व में फैलाता है।
एक वैश्विक अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए केवल भावनाओं की नहीं, बल्कि सुदृढ़ प्रशासनिक प्रबंधन और विशेषज्ञ दल की आवश्यकता होती है। एक व्यवस्थित और प्रशिक्षित लोग सूचना तकनीक, निर्माण, कानून और वित्त क्षेत्र के विशेषज्ञों की एक टीम के रूप में काम करते हैं ! जो इस पूरे अभियान को संस्थागत स्वरूप और विश्वसनीयता प्रदान करते हैं।
इस प्रकार, विचार, साहित्य, भौतिक अनुभव और युवाओं के माध्यम से एक सुनियोजित विपणन श्रृंखला तैयार होती है जो एक संत के दर्शन को विश्वव्यापी बना देती है।
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553

