संस्थान लीडर कैसे चुनता है

किसी भी संस्थान की कार्यप्रणाली और प्रगति को गहराई से देखें, तो वहाँ अमूमन तीन तरह के लोग सक्रिय रूप से दिखाई देते हैं। इन तीनों की कार्यशैली और दृष्टिकोण संस्था की दिशा और दशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

पहले प्रकार के वे लोग होते हैं जो हर छोटी-बड़ी बात पर केवल समस्या गिनाने का काम करते हैं। उनके पास हर योजना की कमियां और परेशानियां तो पूरी सूची के रूप में होती हैं, लेकिन वे कभी खुद आगे बढ़कर उसमें सुधार लाने की पहल नहीं करते। उनका काम केवल कमियों को उजागर करना और व्यवस्था पर सवाल उठाना होता है।

दूसरे प्रकार के लोग वे होते हैं जो समस्या सामने आने पर तुरंत सक्रिय हो जाते हैं और तात्कालिक समाधान ढूंढकर हालात को संभाल लेते हैं। इन्हें हम ‘फायर फाइटर’ कह सकते हैं, जो संकट के समय मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम तो बखूबी जानते हैं, लेकिन वे यह नहीं सोचते कि आग आखिर लगी क्यों थी।

तीसरे और सबसे मूल्यवान वर्ग के लोग वे होते हैं जो न सिर्फ समस्या को देखते हैं और न ही केवल ऊपरी तौर पर उसका समाधान करते हैं, बल्कि वे उस समस्या की जड़ तक पहुँचते हैं। वह गहराई से इस बात का विश्लेषण करते हैं कि ऐसी स्थिति उत्पन्न क्यों हुई और इसके मूल कारण क्या थे।

इसके बाद वे ऐसा दीर्घकालिक और स्थायी समाधान तैयार करते हैं जिससे वह समस्या भविष्य में दोबारा कभी सिर न उठा सके। संस्थान की वास्तविक मजबूती और स्थिरता इसी तीसरे प्रकार के लोगों की सूझबूझ और दूरदर्शिता पर टिकी होती है, क्योंकि वे केवल आज की परेशानी को नहीं मिटाते, बल्कि आने वाले कल को सुरक्षित बनाते हैं।

यह तीसरे तरह के लोग ही किसी भी संस्थान को ऊचाईयों तक ले जाते हैं, इन्हें ही वास्तविक लीडर माना जाता है !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2718

Newsletter Updates

Enter your email address below and subscribe to our newsletter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *