यह हमारे प्रिय शिष्य बलजीत यादव जी का आज का चित्र है ! 6 दिन पूर्व जब मैं दिल्ली यात्रा पर था तब बलजीत जी ने मुझसे शक्तिपात करने का आग्रह किया था !
पहले भी वह हमसे तीन बार सफल शक्तिपात करवा चुके हैं ! जिस शक्तिपात से उनका संपूर्ण जीवन ही बदल गया है !
जिससे उनके जीवन का संघर्ष समाप्त हो गया है और अब वह साधना के स्तर पर निरंतर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं !
अतः अबकी बार उन्होंने दिव्य शक्तिपात का आग्रह किया था ! मैंने उनके आग्रह पर उनके ऊपर दिव्य शक्तिपात किया !
जिसकी तीव्र ऊर्जा के कारण उनके मस्तिष्क में आज्ञा चक्र जहां मैंने स्पर्श किया था, उस स्थान पर टिशु जल कर लाल हो गये हैं और एक हल्का गड्ढा बन गया है ! जो लगभग 40 दिन में स्वत: ठीक हो जाएगा !
किंतु जब से दिव्य शक्तिपात किया है, तब से उनके जीवन में एक नई ऊर्जा का प्रवाह हो रहा है ! अब उन्हें इस ऊर्जा को अपने नाड़ी तंत्र में समाहित करना है ! यह उनके साधना का कार्य है !
यदि वह इस कार्य को सफलतापूर्वक कर लेते हैं, तो उन्हें दिव्य ऊर्जाओं के साथ संवाद करने का अवसर प्राप्त होगा !
भगवान शिव की कृपा उन पर निरंतर बनी रहे, मेरी यह प्रार्थना है !!
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553
और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये
www.sanatangyanpeeth.in
