भारतीय शेयर बाजार का सांड सो गया है : Yogesh Mishra

भारत के गिरते शेयर बाजार पर लोगों की टिप्पणी यह है कि अमेरिका और यूरोप के कई देश कंगाली के कगार पर आ गये हैं ! इसलिए उन देशों में विषम आर्थिक परिस्थितियों का असर भारत के शेयर बाजार पर पड़ रहा है

लेकिन यह एकदम गलत है ! भारत का पूरा का पूरा शेयर बाजार विदेशी निवेशकों की बापौती बन चुका है !

विदेशी निवेशक जब चाहते हैं तब भारतीय शेयर बाजार ऊपर चला जाता है और जब वह अपना पैसा निकलने लगते हैं तो बाजार नीचे गिर पड़ता है !

पिछले 10 दिनों में विदेशी निवेशकों ने लगभग 17 हजार करोड रुपए भारत के शेयर बाजार से निकले हैं और यह क्रम अगले 10 दिनों तक जारी रहने की संभावना है !

भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों द्वारा इतनी बड़ी तादाद में निकाली गई रकम के कारण भारत का शेयर बाजार नीचे गिर रहा है !

अतः भारतीय निवेशकों को वर्तमान समय में शेयर बाजार में अपने लाभ को बुक करके बाहर आ जाना ही उनके लिए उचित होगा !

मेरे अनुमान के मुताबिक भारत का शेयर बाजार 18,800 की निफ्टी तक जा सकता है !

उचित समय आने पर मैं आपसे पुनः संवाद करूँगा !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *