“सर्वधर्म समभाव” का सत्य

विश्व के सभी धर्म अपनी अलग-अलग संस्कृतियों से उपजे हैं और यातायात की सुविधा और तकनीकी के कारण आज यह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गए हैं ।

इसीलिए सभी धर्म के मध्य प्राय: नियमों का विरोधाभास पाया जाता है और जब सभी धर्म परस्पर नियम विरोधी हैं, जो अलग-अलग जीवन शैली और संस्कृति से उपजे धर्म एक जैसे कैसे हो सकते हैं ! इसलिये सर्व धर्म समभाव का मंत्र देना सबसे बड़ी मूर्खता है !

इसलिए स्वधर्म का अनुकरण करना चाहिए ! हम जिस जीवन शैली में पैदा हुए और जिस जीवन शैली का अनुकरण कर रहे हैं, हमें उसी के अनुरूप धर्म का अनुकरण करना चाहिए !

यदि आप अपनी जीवन शैली के विपरीत धर्म का अनुकरण करेंगे, तो निश्चित रूप से आप काल के प्रवाह में नष्ट हो जाएंगे ! यही वजह है कि आज दूसरे देशों में उपजे धर्म जिन जगहों पर जाते हैं, वहां उन्हें अपने विस्तर के लिए छल और हिंसक बल का सहारा लेना पड़ता है ! यह उनके विस्तार का स्वाभाविक स्वरूप नहीं है !

यदि दूसरे परिवेश में उपजे हुए धर्म छल और हिंसक बल का सहारा न लें, तो उन्हें किसी भी दूसरी जीवन शैली में सामाजिक स्वीकृति प्राप्त नहीं होगी !

इसीलिये धर्म की दुकान चलाने वाले समाज का शोषण करने के लिए ही अपने धर्म को विस्तारित करने पर अपनी ऊर्जा और अपने संसाधनों का अनावश्यक व्यय करते हैं ! जिससे उनका धर्म की ओट में होने वाला व्यवसाय विकसित हो सके !

और वह अपने धर्म का आडम्बर या भय दिखा कर, उनके धर्म का अनुपालन करने वालों के संसाधन का जीवन भर शोषण करके अपनी सुख सुविधा के संसाधन इकट्ठे कर सकें ! यही “सर्वधर्म समभाव” का सत्य है ।

अत: “सर्वधर्म समभाव” से बड़ी मूर्खता और छल पूर्ण वक्तव्य कोई नहीं है !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *