भारत की कुंडली (वृषभ लग्न) में कन्या राशि पांचवें भाव में आती है, जो शेयर बाजार, नीतियां और जनता की सोच का प्रतिनिधित्व करता है।
10 अक्टूबर 2026 को अश्विन कृष्ण अमावस्या है और चंद्रमा और सूर्य दोनों ही कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं । सूर्य-चंद्रमा की इस युति पर वक्री शनि की दृष्टि भी है ! अगले 48 घंटों भारत के राजनीति की दिशा बदलने वाली है ! सरकारी का नई नीति पर प्रशासनिक स्तर पर गहन मंथन होगा।
मंगल और गुरु (कर्क राशि में नीचभंग राजयोग)भारत की जन्म राशि कर्क है, जो कुंडली का तीसरा भाव पराक्रम, संचार और पड़ोसी देश को बतलाता है। यहाँ से कोई भ्रामक सूचना या षडयंत्र होगा !
वर्तमान में मंगल कर्क राशि में नीच अवस्था में है, जो हिंसक घटना के होने की संभावना बतलाता है, लेकिन वहीं उच्च के गुरु के उपस्थित होने से एक मजबूत ‘नीचभंग राजयोग’ बन रहा है। इसका सीधा प्रभाव यह है कि कोई बड़ी क्षति नहीं होगी ! लेकिन सीमाओं पर या कूटनीतिक मोर्चे पर पड़ोसी देशों की ओर से कुछ बयानबाजी या हलचल हो सकती है, लेकिन गुरु की अनुकूल स्थिति के कारण देश का नेतृत्व और सैन्य बल इसे बहुत आसानी से अपने नियंत्रण में रखेंगे।
शनि (मीन राशि)11वें भाव (लाभ भाव) में वक्री शनि की उपस्थिति और उसकी तीसरी दृष्टि कन्या राशि (जहां सूर्य और चंद्रमा हैं) पर पड़ना यह दर्शाता है कि प्रशासनिक और न्यायिक स्तर पर कुछ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। जिससे सरकार की लोकप्रियता में कमी होगी !
यह समय किसी भी क्षेत्र में जल्दबाजी में निर्णय लेने का नहीं है, बल्कि दीर्घकालिक योजनाओं की समीक्षा का है।
राहु (कुंभ) और केतु (सिंह)10वें भाव (सत्ता और सरकार) में कुंभ राशि का राहु सरकार द्वारा किसी अचानक लिए गए फैसले या कूटनीतिक कदम की ओर इशारा करता है। चौथे भाव (आंतरिक स्थिति) में केतु राजनीतिक परिदृश्य में कुछ वैचारिक मतभेद ला सकता है।
अगले 48 घंटे भारत के लिए प्रशासनिक सतर्कता, आर्थिक आकलन और रणनीतिक फैसलों के लिए सक्रियता समय है। अफवाह से सभी को बचना चाहिये !
तीसरे भाव में बन रहा नीचभंग राजयोग और उच्च का गुरु नये राजनीतिक उदय का सूचक है ! यह सुनिश्चित करता है कि आने वाले समय में भारत को किसी भी सामरिक चुनौती का मजबूती से सामना करना पड़ेगा और देश की आंतरिक स्थिति में बहुत बड़ी अस्थिरता हो सकती है ।
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553

