सोमवार, 8 अप्रैल 2024 को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण नि: सन्देह भारत में नहीं दिखेगा ! अत: इसका सूतक भी भारत में नहीं लगेगा, लेकिन इस सूर्य ग्रहण को हल्के में लेना हमारी बड़ी भूल सिद्ध हो सकती है !
यह ग्रहण काल भारतीय समयानुसार 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण का कुल पर्वकाल 5 घंटे 10 मिनट का होगा।
यह यह सूर्य ग्रहण अमेरिका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, ओजस, पोलेनेशि, उत्तरी अमेरिका के दक्षिण प्रशांत महासागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा।
लेकिन समस्त पृथ्वी ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे या 9 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है, जिसमे सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण समय से 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। सूतक काल को एक प्रकार से अशुभ समय माना जाता है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण काल 7 मिनट 50 सेकेण्ड का होगा !
जो बहुत लम्बा समय है ! इसी वर्ष 13 दिन का पक्ष भी पड़ रहा है ! यह भी प्रकृति द्वारा दी जाने वाली एक अशुभ सूचना है !
इस ग्रहण का प्रभाव समस्त पृथ्वी पर पहले से ही दिखाई दे रहा है ! ताइवान, जापान, चीन, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान भारत, अमेरिका में पृथ्वी के अंदर गरम लावे में बदलाव के कारण पृथ्वी के अंदर जो हलचल हो रही है ! जिससे जगह जगह भूकंप आ रहे हैं !
भूकम्प पृथ्वी के अन्दर स्थलमण्डल (लिथोस्फ़ीयर) में ऊर्जा के अचानक बढ़ जाने और मुक्त हो जाने के कारण पैदा होते हैं ! जिस वजह से पूरी पृथ्वी पर जगह जगह भूकंप आ रहे हैं ! यह क्रम अभी आगे भी जारी रहेगा !
“यत पिंडे तत ब्रह्मांडे” के सिद्धांत के तहत हमारे शरीर में भी इस समय बहुत तेजी से ऊर्जा स्थलों में परिवर्तन हो रहा है ! उसी का परिणाम है कि आज कल बहुत बड़ी मात्रा में ब्रेन फीवर, ब्रेन हेमरेज, हाई पल्स और पैरालिसिस की घटनाएं अचानक तेजी से बढ़ रही हैं ।
जिन साथियों का लग्न कमजोर है या उनके ऊपर तंत्र भूत बाधा का असर जल्दी होता है और उन्होंने शिवरात्रि के अवसर पर अपना अनुष्ठान नहीं किया था ! उन्हें विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है !
अतः इस ग्रहण काल में निरंतर महामृत्युंजय मंत्र का जप या शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप करते रहें और कोई परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सा लें !
इस ग्रहण कल को बिल्कुल हल्के बना लें अन्यथा भारी अनर्थ हो सकता है !
भगवान शिव सब की रक्षा करें ! यही मेरी प्रार्थना है !
और अधिक जानकारी के लिए आप कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं !
योगेश कुमार मिश्रा
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553
और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये
www.sanatangyanpeeth.in
