नवरात्रि का जीवन से सम्बन्ध : Yogesh Mishra

देवी भागवत पुराण के अनुसार वैसे तो मां दुर्गा का वाहन सिंह है, लेकिन इसी ग्रंथ में बतलाया गया है कि हर साल नवरात्र पर देवी अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर धरती पर आती हैं ! देवी के अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आने से देश और जनता पर इसका असर भी अलग-अलग होता है !

देवी भागवत पुराण के अनुसार

शशिसूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे !

गुरौ शुक्रे चदोलायां बुधे नौका प्रकी‌र्त्तिता  !!

अर्थात सोमवार या रविवार को घट स्थापना होने पर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं !

शनिवार या मंगलवार को नवरात्रि की शुरुआत होने पर देवी का वाहन घोड़ा माना जाता है !

गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्र शुरू होने पर देवी डोली में बैठकर आती हैं !

बुधवार से नवरात्र शुरू होने पर मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आती हैं ! अत: इस अवसर पर वर्षा और गरमी अधिक होती है, जो इस वर्ष देखने को मिल रही हैं !

माता दुर्गा आती भी वाहन से हैं और जाती भी वाहन से हैं ! यानी जिस दिन नवरात्र का अंतिम दिन होता है, उसी के अनुसार देवी का वाहन भी तय होता है ! देवी भागवत पुराण के अनुसार-

श्लोक

शशि सूर्य दिने यदि सा विजया महिषागमने रुज शोककरा !

शनि भौमदिने यदि सा विजया चरणायुध यानि करी विकला ! !

बुधशुक्र दिने यदि सा विजया गजवाहन गा शुभ वृष्टिकरा !

सुरराजगुरौ यदि सा विजया नरवाहन गा शुभ सौख्य कर !!

रविवार या सोमवार को देवी भैंसे की सवारी से जाती हैं तो देश में रोग और शोक बढ़ता है ! शनिवार या मंगलवार को देवी मुर्गे पर सवार होकर जाती हैं, जिससे दुख और कष्ट की वृद्धि होती है !

बुधवार या शुक्रवार को देवी हाथी पर जाती हैं ! इससे बारिश ज्यादा होती है !

गुरुवार को मां दुर्गा मनुष्य की सवारी से जाती हैं ! इससे जो सुख और शांति की वृद्धि होती है !

इस बार देवी माँ की विदाई 30 मार्च अर्थात गुरुवार के दिन होगी ! इस लिये यह वर्ष सुख और शांति के लिये वृद्धि कारक होगा !

सरकार की नीतियाँ जनता को राहत देने वाली होंगी !!

योगेश कुमार मिश्र

संस्थापक

सनातन ज्ञान पीठ

ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान

कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये

मोबाईल : 9453092553

और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये

www.sanatangyanpeeth.in

सनातन शैव ग्राम के नये यूट्यूब चेनल पर सस्क्राइब कर और नये वीडियो देखिये

https://www.youtube.com/channel/UClcLw8iz5AxN9RyI26x9GcQ

Share your love
yogeshmishralaw
yogeshmishralaw
Articles: 2491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *