आज वैश्विक शिक्षा जगत में व्यवसायिक दृष्टिकोण को सर्वाधिक महत्व दिया जाने लगा है और विश्व के सभी शिक्षण संस्थान बिना किसी अकाउंटेबिलिटी के करोड़ों रुपए फीस लेकर छात्रों का जीवन बर्बाद कर रहे हैं !
आज विश्व में कोई भी शिक्षण संस्थान इस बात का दावा नहीं करता है कि वह छात्रों के भविष्य को लेकर जो आश्वासन देकर छात्र के माता-पिता से करोड़ों रुपए फीस ले रहे हैं, यदि वह आश्वासन पूरा न कर पाये तो वह रकम पुन: माता-पिता को वापस कर दी जाएगी !
अब इससे सबसे बड़ा नुकसान यह हो रहा है कि करोड़ों रुपए फीस देने के बाद बच्चा शिक्षण संस्थानों द्वारा दिये जाने वाले फर्जी आश्वासन के कारण बड़ी मेहनत से अपने जीवन के कई महत्वपूर्ण साल बर्बाद करके इन शिक्षा संस्थानों में मोटी रकम देकर शिक्षा लेते हैं !
और शिक्षा पूर्ण होने के बाद 5 से 10 साल तक इसी आश्वासन पर अपना भविष्य तलाशते रहते हैं कि शायद वह इस दुनिया के बहुत ही विशेष शिक्षण संस्थान से पढ़कर आये हैं, इसलिए यह संसार उन्हें विशेष सम्मान और रोजगार देगा !
और इस अपेक्षा में वह छात्र अपने जीवन के कई महत्वपूर्ण वर्ष नष्ट कर देता है, जो यदि उसे कोई सत्य बतलाने वाला होता तो वह शायद जीवन के यथार्थ को समझ कर वह अपने जीवन का बहुमूल्य समय नष्ट होने से बचा लेता !
जब उर्जा से लवरेज जीवन का बहुमूल्य समय नष्ट हो जाता है तब उस छात्र में पहले दो उदासीनता आती है फिर धीरे-धीरे वह उदासीनता अवसाद में बदल जाती है !
आज भारत में उच्च शिक्षा प्राप्त कर लेने के बाद 60 से 70 प्रतिशत छात्र इसी तरह से शिक्षा जगत के धोखे से भरे हुए शिक्षा प्रणाली के कारण उदासीन और अवसाद से ग्रसित हैं !
परिणाम यह है कि लंबे समय तक उदासीनता और अवसाद में रहने के कारण व्यक्ति की जीवनी अधोगामी हो जाती है और फिर व्यक्ति या तो व्यवस्थाओं का आलोचक बन जाता है या फिर विवेक शुन्य जीवन यापन करने लगता है !
मेरी दृष्टि में ऐसे शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्रों के साथ भविष्य को लेकर झूठा आश्वासन ही आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या है !
इस झूठे आश्वासन के कारण हम मात्र किसी युवा का जीवन बर्बाद नहीं करते बल्कि अपने राष्ट्र का भी भविष्य बर्बाद कर लेते हैं !
इसलिए अगर युवा और राष्ट्र दोनों को आगे बढ़ाना है तो हमें शिक्षण संस्थाओं के इन झूठे आश्वासनों के विरुद्ध समाज को जागरुक करना होगा तथा सरकार को कानून बनाकर इन झूठ बोलने वाले शिक्षण संस्थाओं के विरुद्ध उचित कार्रवाई करनी होगी !!
योगेश कुमार मिश्र
संस्थापक
सनातन ज्ञान पीठ
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान
कुण्डली परामर्श हेतु सम्पर्क कीजिये
मोबाईल : 9453092553
और अधिक जानकारी के लिये पढ़िये
www.sanatangyanpeeth.in
