जानिए शैव और वैष्णव सम्प्रदाय की उत्पत्ति कैसे हुई !

वैदिककाल में देव और असुरों के झगड़े के चलते धरती के अधिकतर मानव समूह दो भागों में बंट गए ! हजारों वर्षों तक इनके झगड़े के चलते ही पहले सुर और असुर नाम की दो धाराओं का धर्म प्रकट हुआ, यही आगे चलकर वैष्णव और शैव में बदल गए ! दोनों क्रमशः शिव और विष्णु को भगवान मान कर उनकी पूजा करते हैं ! इन दोनों संप्रदायों के अलग धार्मिक ग्रंथ हैं !

श्रीराम नवमी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और एकादशी आदि पर्व पर शैव व स्मार्त या वैष्णव शब्द सुने जाते हैं ! अक्सर ऐसा होता है कि विशेषकर ये दो पर्व दो दिन मनाए जाते हैं ! पंचांग में उल्लेख होता है शैव जन्माष्टमी और स्मार्त जन्माष्टमी ! शैव का अर्थ है शिव की परंपरा या शिव के मानने वाले उपासक ! जो शिव पूजक हैं, वह शैव कहलाते हैं ! ये लोग जिस दिन किसी पर्व को मनाते हैं वह शैव कहलाते हैं, जबकि स्मार्त वैष्णवों से संबंद्ध है !

वैष्णवों में आचार की दृष्टि से दो भेद हैं स्मार्त और भागवत, जो स्मृतियों में दी गई विधि आचार की व्यवस्था का पालन करते हैं, वह स्मार्त कहलाते हैं ! इस अर्थ में स्मार्त वैष्णवों की शाखा है, जबकि शैव शिव उपासकों की ! शैव और स्मार्त के आराध्य देव और उपासना पद्धति कई स्तरों पर मिलती-जुलती है जो अनेक स्तरों पर पूरी तरह अलग है ! भागवत पुराण वैष्णव (विष्णु भक्तों) का धार्मिक ग्रंथ है !

तो वही वैष्णव ग्रन्थों में भगवान शिव के इस अपमान को सुन कर शैव ग्रंथ सौरपुराण भगवान विष्णु पर निशाना साधते है ! शैव और वैष्णव दोनों संप्रदायों के झगड़े के चलते शाक्त धर्म की उत्पत्ति हुई जिसने दोनों ही संप्रदायों में समन्वय का काम किया ! इसके पहले अत्रि पुत्र दत्तात्रेय ने तीनों धर्मों (ब्रह्मा, विष्णु और शिव के धर्म) के समन्वय का कार्य भी किया ! बाद में पुराणों और स्मृतियों के आधार पर जीवन-यापन करने वाले लोगों का संप्रदाय बना जिसे स्मार्त संप्रदाय कहते हैं !

अपने बारे में कुण्डली परामर्श हेतु संपर्क करें !

योगेश कुमार मिश्र 

ज्योतिषरत्न,इतिहासकार,संवैधानिक शोधकर्ता

एंव अधिवक्ता ( हाईकोर्ट)

 -: सम्पर्क :-
-090 444 14408
-094 530 92553

Check Also

प्रकृति सभी समस्याओं का समाधान है : Yogesh Mishra

यदि प्रकृति को परिभाषित करना हो तो एक लाइन में कहा जा सकता है कि …